






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2025। एसआईआर में श्रेष्ठ कार्य करने वाले टॉप 10 बीएलओ का उपखंड प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मान किया गया।
उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने रणजीत सिंह, कृषि पर्यवेक्षक बीएलओ भाग संख्या 17, सुमेराराम सारण, शा. शि. बीएलओ भाग संख्या 227, गंगाधर शर्मा वरिष्ठ अध्यापक बीएलओ भाग संख्या 35, श्रवण कुमार, अध्यापक बीएलओ भाग संख्या 46, मामराज,वरिष्ठ अध्यापक बीएलओ भाग संख्या 240, विपिन चन्द्र मोटसरा, वरिष्ठ अध्यापक बीएलओ भाग संख्या 192, राजेश्वर राम,कनिष्ठ शिक्षक बीएलओ भाग संख्या 165, ओमप्रकाश लेघा, अध्यापक बीएलओ भाग संख्या 144, प्रेमनाथ सिद्ध, पंचायत शिक्षक बीएलओ भाग संख्या 208, गिरधारी लाल, अध्यापक बीएलओ भाग संख्या 30 को सम्मानित किया गया है। विदित रहें रणजीत सिंह बीएलओ भाग संख्या 17, राज्य स्तर पर व तीन बीएलओ जिला स्तर पर भी सम्मानित हो चुके है।
उपखंड अधिकारी शर्मा ने की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर–घर गणना प्रपत्र वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मान दिया जा रहा है। विधानसभा श्रीडूंगरगढ़ में सबसे पहले शतप्रतिशत परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन डिजिटाइज करने वाले टॉप 10 बीएलओ को आज उपखंड स्तर पर सम्मानित किया गया। उन्होंने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि गणना चरण में सभी मतदाता अपना गणना फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा करवाएं। युवा मतदाताओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए शर्मा ने कहा कि वे अपने और परिवार के सदस्यों के लिए गणना प्रपत्र भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल Voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन भर सकते हैं। नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने सभी बीएलओ को शीघ्रातिशीघ्र 100% कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया।




