






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2024। 10वीं के परिणामों में क्षेत्र के नौनिहालों ने शानदार अंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। क्षेत्र में प्रथम तीन स्थान पर तीन लड़कियां ने रैंक हासिल की है। प्रथम स्थान पर श्रीडूंगरगढ़ निवासी व भारती निकेतन की छात्रा सुनीता भादू 98.33% अंको के साथ रही है। वहीं कुंतासर निवासी एक खेतीहर परिवार की छात्रा ममता पुत्री मालाराम ने 98.17% अंक प्राप्त किए है और बेनीसर की सपना पुत्री लक्ष्मणनाथ सिद्ध ने भी 98.17% अंक हासिल किए है। तीसरे स्थान पर लिखमीसर उत्तरादा निवासी हेमंत पारीक रहें है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की टॉपर्स की लिस्ट में भी बालिकाओं का प्रतिशत अधिक रहा है। इसी के साथ लिखमादेसर निवासी पिछड़े समाज की दो सगी बहनों ने भी परिवार को गौरवान्वित किया है और उनकी भी क्षेत्र में चर्चा है। गांव के सुभाष मेघवाल की पुत्री सुमन ने 91.67 % और आशी ने 91.33 % अंक प्राप्त किए हैं। 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाले छात्र छात्राओं के फोटो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित किए जा रहें है। बुधवार को इसका भाग एक प्रकाशित हो चुका है और गुरूवार को दूसरा भाग प्रकाशित हुआ है। तीसरा और अंतिम भाग का प्रकाशन भी किया जाएगा। आप भी क्षेत्र के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हौसला जरूर बढ़ाएं।




