






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 नवबंर 2022। विवाह के एक ही वर्ष में विवाहिता को दहेज के लिए लज्जा भंग कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। मोनिका पुत्री शंकरलाल वाल्मीकि निवासी मोमासर बास ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका विवाह 8 जून 2021 को गणेश पुत्र स्व मुकेश कुमार निवासी मोमासर बास के साथ हुआ। पीड़िता ने सास जमनादेवी व सुरेंद्र कुमार के खिलाफ आरोप लगाया। उसने बताया कि 3 अक्टूबर 2022 को एक लाख रूपए की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता का पति गणेश व उसके नाना समझाईश के बाद 6 अक्टूबर को उसे ससुराल लेकर गए। परंतु घर में प्रवेश करते समय सास जननादेवी व सुरेंद्र कुमार ने उससे मारपीट करते हुए लज्जा भंग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



