






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2025। क्षेत्र के गांव लखासर के एक किसान से उसी के गांव के व्यक्ति के सहारे से घड़साना निवासी दो जनों ने ट्रेक्टर खरीदने के नाम पर ट्रेक्टर हड़प लिया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में तीन जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लखासर के निवासी हुकमाराम नाई ने जरिए इस्तगासा अपने ही गांव के राजूराम जाट एवं घडसाना निवासी जसविदंर मजहबी सिख व एक अन्य राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहने के कारण वह ट्रेक्टर का उपयोग नहीं ले रहा था। गत वर्ष 6 फरवरी 2024 को आरोपी राजूराम उसके पास आया एवं उसका ट्रेक्टर अपने परिचितों को बिकवा देने की बात कही। आरोपी के साथ घडसाना निवासी जसविंदर और राकेश ने उसका ट्रेक्टर 10.88 लाख में खरीदना तय किया एवं 55 हजार साई के, 103300 रुपए 8 फरवरी 2024 को देने एवं बाकि रुपए की किश्तें ट्रेक्टर की फाईनेंस कम्पनी को वापस देने की बात तय कर इकरारनामा लिखा गया। लेकिन आरोपियों ने साई के 55 हजार में से भी केवल 17 हजार ही दिए व 38 हजार फोन पे कर देने का झांसा देकर ट्रेक्टर ले गए। बाद में आरोपियों ने ना तो बाकि के रुपए दिए और ना ही ट्रेक्टर की किश्तें भरी। साल भर से आरोपी टाल-मटोल करते रहें और अब पैसे देने से एकदम मुकर गए है। इस पर परिवादी ने पुलिस की शरण लेते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल देवाराम करेगें।



