May 21, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2025। ट्रोमा सेंटर निर्माण दो समुदायों के बीच सौहार्द व सहयोग का सेतु बनकर खड़ा होता परंतु इसे घटिया राजनीति की बलि चढ़ा दिया गया है। अब आम जनता का ये हक लड़ कर लेंगे। धरना स्थल पर आयोजित ललकार रैली में वक्ताओं ने ये ऐलान किया है। सोमवार को ट्रोमा संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में बड़ी संख्या में आमजन ललकार रैली में भागीदारी निभाने पहुंचे है। ललकार रैली की अध्यक्षता संघर्ष समिति सदस्य सोनिया राजपुरोहित कर रही है। सभा में कॉमरेड मुकेश ज्याणी, मुखराम गोदारा सहित अमरगिरी, मामराज गोदारा, भंवरलाल प्रजापत, रामरतन बुड़िया, गोपी पूनियां, कमल मेघवाल, हरिप्रसाद सिखवाल, प्रकाश गांधी, बीरबलराम लोडेरा, बीरबल पूनियां, एडवोकेट राजीव आत्रेय, शेखर रेगर, विवेक लावा ने संबोधित किया है। सभा मे नत्थूनाथ मंडा ने क्षेत्र की युवा शक्ति को ट्रोमा के लिए आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। वहीं रैली में आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, श्यामसुंदर आर्य, एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका, अखिल भारतीय किसान सभा प्रदेशाध्यक्ष एवं धोद पूर्व विधायक पेमाराम, अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त मंत्री व किसान नेता सागर खाचरियावास सहित लालचंद भादू, नोखा से विधायक प्रत्याशी रहें मगनाराम केड़ली, जेठाराम लाखूसर, रामप्रताप पटीर, राजू बिजारणियां, राकेश भुंवाल, कन्हैया चौधरी, देवराज हुड्डा, रामरतन बगड़िया, सुदंर बेनीवाल, अनिल बारूपाल भी पहुंच गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ललकार रैली में पहुंचे अनेक किसान नेता।