May 20, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2022। दिल्ली फ्लाइट अब 21 फरवरी से सप्ताह में पांच दिन बीकानेर से उड़ान भरेगी। कोरोना के चलते लगातार कम हो रहे ट्रैफिक के चलते एयरलायंस कंपनी ने 21 जनवरी को इस फ्लाइट को सप्ताह में चार दिन चलाने का फैसला लिया था। इससे पहले 11 से 20 जनवरी के बीच महज 15 और 16 जनवरी को ही यह फ्लाइट बीकानेर तक संचालित हुई थी। लगातार कैंसिल, लेट व यात्रियो के घटने से फ्लाइट को 28 फरवरी तक सप्ताह में चार दिन कर दिया गया। यह फ्लाइट तय समय पर दिल्ली से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को उड़ान भरकर बीकानेर आएगी व यहां से तय समय पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।