May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2022। खेत में घुसकर जबरन पेड़ काटने का झगड़ा बढ़ते हुए सेरूणा पुलिस थाने तक पहुंच गया। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि टेऊ गांव निवासी रावतराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गत 19 जुलाई की सुबह 10:00 बजे मेरे ही गांव के हरि सिंह, गोमंद सिंह, मनमोहन सिंह जबरन मेरे खेत में घुस आए।आरोपियों ने मेरे खेत में लगे पेड़ काटने शुरू कर दिए, जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने खेत की सींव भी काट दी। आरोपियों ने धमकी दी कि ज्यादा विरोध किया तो तेरे खेत के टुकड़े टुकड़े करके प्लाट बनाकर बेच दूंगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।