






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2022। तेजा मन्दिर में आयोजित दिवंगत जेठाराम जाखड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए क्षेत्र के युवाओं ने मानवता के लिए रक्तदान की अनमोल सेवा दी। गांव गांव से रक्तदाता युवाओं ने उत्साह के 221 यूनिट रक्त दान किया। जेठाराम जाखड़ चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सभी रक्तदाता युवाओं को सम्मानपत्र दिया गया। आयोजन में शरीक होने आए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जाखड़ को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान आयोजित किसान सम्मेलन में बेनीवाल ने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों ने बिजली कटौती का विरोध किया जिस पर आरएलपी सुप्रीमो ने शीघ्र ही आंदोलन करने की घोषणा की। किसान सम्मलेन में वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को उठाया। ट्रस्ट के मुकेश जाखड़ ने बताया कि इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन आयोग के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा, आरएलपी जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विवेक माचरा, प्रदेश मंत्री विजयपाल बेनीवाल, तुलसीराम डूडी, जावेद क़यामख़्यानी, धूड़ाराम डेलू, आशीष जाड़ीवाल, मोडाराम महिया सहित बड़ी संख्या में युवा व किसान मौजूद रहे। जाखड़ परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। जाखड़ परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।







