May 21, 2026
000000

उदरासर में निकाली तिरंगा रैली, किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर की वैद्य मघाराम राउमावि के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए रैली निकाली। रैली के बाद स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया गया। सरपंच किशन गोदारा ने स्कूल के प्रयासों की सराहना की। गोदारा ने बताया कि संभवत क्षेत्र का पहला स्कूल है जहां सभी बच्चों के लिए आईडी कार्ड पहन कर आना अनिवार्य है। ग्रामीणों ने बताया कि स्टाफ व विद्यार्थियों का अनुशासन भी सराहनीय है। स्कूल में शिक्षण व बच्चों के सर्वागींण विकास के लिए विभिन्न नवाचारों के साथ विभिन्न प्रयास किए जा रहें है। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताते हुए इसे राष्ट्रीय गौरव का क्षण बताया, जिससे देश के हर एक नागरिक को जुड़ने की प्रेरणा दी। पीटीआई मंजू कुमारी सहित पूरा स्टाफ सक्रिय रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरूवार को निकाली तिरंगा रैली, किया पौधारोपण। 

धर्मास में स्काउट गाइड ने निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को स्काउट गाइड ने धर्मास में तिरंगा रैली निकाली। स्काउट मास्टर कमलेश सहू ने बताया कि राजस्थान राज्य स्काउट गाइड की स्थानीय संघ के सचिव रामकृष्ण पन्नीवाल के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई। स्काउट ने गांव में राष्ट्रभक्ति जागरण का प्रयास किया व सभी ग्रामीणों को तिरंगा फहराने की प्रेरणा दी। सहू ने बताया कि रैली में स्काउट गाइड, विद्यालय के विद्यार्थी, स्टाफ व अभिभावक शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धर्मास में स्काउट गाइड ने निकाली तिरंगा रैली, दी ग्रामीणों को प्रेरणा।

भोजास में चौधरी के सहयोग से पर्यावरण के लिए गांव में हुई नई पहल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव भोजास के राउमावि में विद्यालय की शिक्षिका व मदर एलएस फांउडेशन की सदस्य सुमन चौधरी के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल हुई। यहां स्कूल परिसर में बच्चों व ग्रामीणों को 1200 पौधों का वितरण किया गया। वहीं 200 कपड़े के थैले वितरित किए गए। चौधरी ने वन टाइम यूज पॉलीथिन के नुकसान बताते हुए ग्रामीणों को इसका प्रयोग बंद करने की अपील की। संस्था प्रधान श्वेता गोगीया ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए प्लास्टिक को पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कपड़े थैले प्रयोग में लेने की प्रेरणा दी। हरियालो राजस्थान अभियान के प्रभारी अमीलाल सिद्ध ने अतिथियों का आभार जताया। सभी अतिथियों ने स्कूल में तैयार उपवन को देखकर सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भोजास में 200 थैले वितरित कर ग्रामीणों से पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की अपील की, किए 1200 पौधे का वितरित।

नारसीसर में निकली तिरंगा यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव नारसीसर में हर्षोल्लास के साथ महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान के बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने भारत माता के जयकारे लगाए। प्रधानाध्यापक गोविंदसिंह तंवर सहित हेतराम शर्मा, संपत्त भाटी, राजूराम, निर्मल, मनोज, मंजू शर्मा, प्रकाश कंवर शामिल रहें। ग्रामीणों ने भी बच्चों का उत्साह वर्द्धन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नारसीसर में उत्साह के साथ निकाली विद्यार्थियों ने रैली।

कल सभी समारोहों में मतदाता शपथ दिलवाने के निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनाव आयोग ने स्वतंत्रता दिवस के सभी समारोहों में मतदाता शपथ दिलवाने के निर्देश दिए है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी सरकारी व निजी समारोहों में 5 मिनट की अवधि  में मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सभी विद्यार्थियों, अधिकारियों, कार्मिकों व सहभागियों को मतदाता शपथ दिलवाना सुनिश्चित करने की बात कही है।