May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-12 at 17.32.30

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2024। ग्राम पंचायत प्रशासन ने भी सरपंचों की अगुवाई स्कूली छात्र छात्राओं व स्टाफ के साथ आज गांवो में तिरंगा रैलियां निकाली। सरपंच व जन प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से 13 से 15 अगस्त के बीच घरों पर तिरंगा फहराने की बात कही। समंदसर में सरपंच प्रतिनिधि खींयाराम गोदारा ने बताया कि राउमावि के छात्र, स्कूल का स्टाफ, आंगनबाड़ी स्टाफ, सहित गांव के मुख्य मार्गों से तिरंगा रैली निकाली गई व बच्चों ने देशभक्ति नारे लगाते हुए ग्रामीणों से तिरंगा फहराने की अपील की। वहीं गांव सत्तासर, इंदपालसर सांखलान, लिखमीसर दिखणादा, दुसारणा पंडरिकजी, पूनरासर, बाना सहित विभिन्न गांवो में रैलियां निकाली गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत समंदसर में निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर दिखणादा में बच्चों में उत्साह, निकाली तिरंगा रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा पण्डरिक जी में छात्र छात्राओं ने निकाली रैली, लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में नन्हें मुन्नों ने निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ ग्राम पंचायत स्टाफ भी हुआ शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर सांखलान में निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्तासर में निकाली विद्यार्थियों ने रैली, ग्राम पंचायत प्रशासन मौजूद रहा।