






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवम्बर 2021। कस्बे के हनुमान क्लब मैदान में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय माहेश्वरी खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन दर्शकों से खचाखच भरे प्रांगण में विजेताओं को दी जाने वाली ट्राफी का अनावरण किया गया है। ट्राफी अनावरण के मौके पर भव्य आतिशबाजी की गई और इससे पहले माहेश्वरी भवन से ट्राफियों को कैलाश तापड़िया, दीनदयाल तापड़िया ने जुलूस के साथ क्लब प्रांगण तक पहुँचाया। ट्राफी अनावरण समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी हरिशंकर बाहेती ने की ओर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री संदीप काबरा रहे। मंच पर बाबूलाल मोहता, संजय करनानी, नारायण झंवर भी मौजूद रहे। ट्राफी अनावरन के बाद फाइनल मैच शुरू हो गया है और बजरंग क्लब नापासर ओर गजनेर स्पोटर्स के बीच भिड़ंत हो रही है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक इस मैच को टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव देख सकते है। आप सभी से आग्रह है टाइम्स के फेसबुक पेज को लाइक करें शेयर करें और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त प्रमाणिक ओर विश्वसनीय खबरों से अपडेट रहे।
https://www.facebook.com/sridungargarhtime/videos/2479966598814671/







