May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2020। क्षेत्र में दहेज के लिए घर टूटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। गांव देराजसर की दो बेटियों ने 4 वर्ष दहेज प्रताड़ना झेलने के बाद आखिरकार ससुराल छोड़ते हुए सैरूणा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। दो सगी बहनों का घर बसाने का लिए परिवार ने रिश्तेदारों से पंचायत भी कई बार करवाई पर आखिर मामला थाने पहुंचा और दोनों बहनों ने मुकदमा दर्ज करवाया। शेरुणा थानाधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि गांव देराजसर की दो सगी बहनों ने अपने पतियों व सास-ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया है। देराजसर गांव निवासी मेघाराम जाट की पुत्री मंजू व गायत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी गत 10 जुलाई 2016 को राजेरां गांव निवासी मोहनराम जाट के बेटों प्रभुदयाल व इमरताराम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही कम दहेज लाने का ताना देकर उनके साथ मारपीट की जाती थी। रिश्तेदारों द्वारा कई बार पंचायती की गई मगर कोई राहत नहीं मिली। कुछ दिनों पहले ससुर मोहनराम, सास संतोष व प्रभुदयाल व इमरताराम ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया तथा स्त्री धन हड़प लिया। वर्तमान में दोनों बहने अपने पीहर देराजसर में ही रह रही है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।