






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2025। हाइवे पर रविवार को गांव कितासर के निकट एक सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में एक ट्रक व पिकअप में आमने सामने टक्कर हुई जिसमें पिकअप सवार 40 वर्षीय आशाराम जाट निवासी ठुकरियासर गंभीर घायल हो गया। घायल को एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट की एंबुलेंस द्वारा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉ एसएस नांगल की टीम ने घायल को आवश्यक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।




