






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2024। सुबह सुबह हाइवे पर हुए एक हादसे की दुःखद खबर से सामने आई है जिसमें एक जने ने अपनी जान गवां दी और सात जने घायल हो गए है। अलसुबह हाइवे से कालू फांटे की ओर मुड़ रही एक बोलेरो की बीकानेर की ओर से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गयी। मृतक व घायल सभी बोलेरो सवार है तथा जैतासर में जागरण देकर लौट रहे थे। दुर्घटना में ठुकराना, सूरतगढ़ निवासी एक 32 वर्षीय नेतराम पुत्र हंसराज की मौके पर मौत हो गयी है। बोलेरो सवार 27 वर्षीय गोपालदास पुत्र लालचंद स्वामी तथा 30 वर्षीय मेनपाल पुत्र किशनाराम कुम्हार को गम्भीर अवस्था में बीकानेर रेफर किया गया है। वहीं बोलेरो सवार 27 वर्षीय संदीप पुत्र जमनादास, लीलुसिंह पुत्र बदरी सिंह, लक्ष्मण राम पुत्र ब्रजलाल मेघवाल, भंवर सिंह पुत्र कुशल सिंह, भवानी सिंह पुत्र केसर सिंह घायल हो गए है। सभी घायलों को आपनो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर एसएस. नांगल ने मेडिकल टीम के साथ घायलों का इलाज प्रारंभ किया। पुलिस ने मौका मुआयना किया व अस्पताल पहुंची।





