August 30, 2026
IMG-20240321-WA0014

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2024। हाइवे पर बेनीसर के पास आधी रात बाद एक ट्रक पलट गया। ट्रक में प्लाईवुड की लकड़ी भरी थी और बीकानेर से नागालैंड जा रहा था। हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ और लकड़ियां बिखरने से आधे हाइवे पर रास्ता ब्लॉक हो गया। हाइवे पेट्रोलिंग व पैरामेडिकल टीम द्वारा घायल का फर्स्ट किया गया। टीम की क्रेन से ट्रक व लकड़ी हटा कर रोड क्लियर करवाई गई। राहगीरों ने पुलिस को भी सूचना दे दी थी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आधी रात बाद बेनीसर के पास हाइवे पर पलटा ट्रक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लकड़ियों से रुका रास्ता, हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने क्रेन से खुलवाया मार्ग।