






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2023। देर रात बीदासर रोड पर रीड़ी गांव की गोलाई में कंक्रीट भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि कोई चोटिल नहीं हुआ परंतु मार्ग पड़े इस ट्रक से वाहन चालक काफी परेशान हो रहें है। इसे साइड करवाने की काई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। एक तरफा हुए इस रस्ते से आने-जाने वाले बारी -बारी से निकल रहें है। जिससे बीदासर, सुजानगढ़, लाडनू व सालासर बस चालक परेशान हो रहें है। अनेक जागरूक नागरिकों ने ट्रक चालक की तलाश कर इसे हटवाने के लिए प्रयास किया परंतु आस पास कोई नहीं होने से वे भी कुछ कर नही पाए। पुलिस को इस बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।




