August 30, 2026
IMG-20210909-WA0125

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2021। अवैध रॉयल्टी वसूली के खिलाफ अपने ट्रकों को थाम कर 10 दिन से लखासर टोल पर धरना दिए बैठे ट्रक चालकों से मिलने गुरूवार को जिलाकलेक्टर नमित मेहता पहुंचे। ट्रक यूनियन संघर्ष समिति के साथ धरना स्थल पर मेहता की प्रथम चरण की वार्ता विफल रही और मेहता ने आज दूसरे चरण की वार्ता के लिए समिति के प्रतिनिधि मंडल को बीकानेर बुलाया है। दूसरी ओर संघर्ष समिति ने अवैध वसूली के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाने पर ट्रकों के साथ विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। गुरुवार को हुई वार्ता में धरना स्थल पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन, जिला परिवहन अधिकारी, जिला खनन अधिकारी, रॉयल्टी के ठेकेदार प्रतिनिधि उपस्थित रहें। समिति के डॉ. विवेक माचरा ने अवैध तरीके से की जा रही प्रति ट्रक पांच हजार से लेकर दस हजार तक की वसूली के खिलाफ रोष जताते हुए ट्रक चालकों के शोषण को अब सहन नहीं किए जाने की बात कही। माचरा ने अवैध वसूली बंद करने की दिशा में कदम नहीं उठाने पर राजस्थान विधानसभा का घेराव करने के लिए ट्रकों के साथ जयपुर कूच करने की बात कही।