






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2024। कार्तिक माह महिला वर्ग के लिए विशेष रूप से व्रत पूजन का महीना है। मंगलवार को देवउठनी एकादशी पर एक ओर अबूझ सावे पर क्षेत्र में खूब विवाह संपन्न हो रहें है वहीं दूसरी और तुलसी विवाह के आयोजन संपन्न हुए। हर घर में तुलसी क्यारी को फुलों व रंग, दीपक से सजाया गया। तुलसीजी को चुनरी ओढ़ाकर शालिग्राम जी के साथ तुलसीजी के फेरे करवाने की परंपरा का निर्वहन किया गया। कथा कहानी सुनकर तुलसीजी से घर परिवार में सुख समृद्धि की प्रार्थनाएं की गई। तुलसी माँ की आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ पूजन पूर्ण किए गए।





















