May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-05-27 at 9.17.33 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2023। नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों में कमी नहीं आ रही है और शनिवार दिन में दो अलग अलग घटनाओं में एक ट्रक एवं एक कार पलट कर कई पलटे खाते हुए हाईवे से नीचे जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह हरियाणा से बीकानेर जा रहा एक ट्रांसपोर्ट का ट्रक ड्राईवर को झपकी आने से अनियंत्रित हो गया एवं सड़क से नीचे उतरते हुए पलट गया। हालांकी किसी को गंभीर चोटें नहीं आई एवं टोल कम्पनी के कार्मिकों ने पहुंच कर संभाला व प्राथमिक उपचार दिया। इसी प्रकार गांव कित्तासर के पास भी शनिवार सुबह एक कार पलट गई। राजलदेसर थानाक्षेत्र में हुई इस घटना में भी कोई अधिक घायल नहीं हुआ। दोनो घटनाओं में वाहन खासे क्षतिग्रस्त हो गए है।