May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिजली संकट के दौर में अनेकों परेशानी भरी खबरों के बीच सोमवार सुबह दो राहत की खबरें आई है। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित आस पास के गांवों के हजारों घरेलू, व्यवसायिक, कृषि कनेक्शनों को राहत देने के लिए 132केवी जीएसएस पर उच्च क्षमता का पावर ट्रांसफारमर स्थापित होने की प्रक्रिया शुरू हुई वहीं यहां पिछले कई दिनों से राम भरोसे चल रहा सिस्टम संभालने के लिए हड़ताल छोड़ कर 95 तकनीकी कर्मचारी भी काम पर वापस लौट आए है। गत सात दिनो से अधिक समय से क्षेत्र में कटौती हो या फाल्ट, कोई सुनवाई वाला ही नहीं था व अब त्वरित कार्य हो सकेगा। पढ़ें दोनों खबरें विस्तार से।
श्रीडूंगरगढ़ 132केवी जीएसएस पहुंचा विशालकाय 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर, अब बढ़ेगी क्षमता, महिया ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिजली संकट के दौरान सक्रिय हुए किसान नेताओं के प्रयासों से लगातार विद्युत तंत्र में सुधारीकरण हो रहा है। संकट में जब हालात एकदम विपरीत हो गए तो निगम की आंखें खुली है एवं जो काम पहले ही हो जाने चाहिए थे वह अब किसानों एवं किसान नेताओं के आक्रोश को शांत करने के लिए किए जा रहे है। इसी क्रम में एक बड़े काम की खबर सोमवार सुबह आ रही है। यहां विद्युत निगम के श्रीडूंगरगढ़ 132केवी जीएसएस पर रविवार रात को विशालकाय 50 एमवीए का ट्रांसफारमर पहुंच चुका है एवं आज ही इसके इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया ने बताया कि 132श्रीडूंगरगढ़ पर 33 केवीजीएसएस की लाईनें निकल रही है एवं इन 33केवीजीएसएसों के बढ़ते लोढ़ को नियंत्रित करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ 132 की क्षमता बढ़ानी अनिवार्य हो थी। यहां पहले से 25 – 25 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर स्थापित है, जिनमें से एक 25 एमवीए के ट्रांसफारमर की जगह 50 एमवीए का ट्रांसफारमर रखवाया गया है। अब जीएसएस की कुल क्षमता 75 एमवीए के उच्च ट्रांसफार्रमरों की हो गई है। विधायक ने बताया कि इस संबध में ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी व निगम के प्रबंध निदेशक से वार्ता करके आवश्यकता जताते हुए मांग की गई थी। और विधायक की अनशुंषा पर ऊर्जा मंत्री ने निर्देश देते हुए यह नया 50एमवीए का ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत किया गया है। क्षमता बढ़ने से इस 132 पर निर्भर श्रीडूंगरगढ़ शहर, जैसलसर, ठुकरियासर, सातलेरां सहित अनय गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली समस्याओं से निजात मिल सकेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ 132केवी पहुंचा 50केवीए का सुपर पावर ट्रांसफारमर, विधायक रहे सक्रिय।

समाप्त हुई कार्मिकों की हड़ताल, काम पर पर लौटै 95 तकनीकी कार्मिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2023। अपनी विभिन्न मांगों पर राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य भर के विद्युत तकनीकी कार्मिकों के आंदोलन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भी समस्त 95 कार्मिक शामिल रहे एवं पिछले सात दिनों से यहां की विद्युत व्यवस्थाएं लाचार हो रखी थी। जीएसएस संचालित करने का कार्य हो या चाहे जेईएन रिपोर्ट हो, कार्यालय काम हो या कोई भी फाल्ट हो, चाहे अन्य दिक्कत समाधान के नाम पर अधिकारियों के पास यही जवाब था कि कार्मिक हड़ताल पर है, इंतजार करो। हालांकी निगम द्वारा कर्मचारी ठेके से कार्य तो चलाया जा रहा था लेकिन फिर भी आम लोग खासे परेशान थे। यह परेशानी सोमवार सुबह हल हो गई है और यहां के समस्त 95 तकनीकी कार्मिक हड़ताल समाप्त कर अपने अपने काम पर लौट गए है। संघ के जिलाध्यक्ष रामकिशन यादव ने बताया कि जयपुर में चल रहे महापड़ाव में समझौता हो गया है एवं सभी कार्मिक कार्य पर लौट आए है। यादव ने एकजुटता के लिए सभी कार्मिकों का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सात दिनों बाद काम पर लौटे तकनीकी कार्मिक, हो सकेगें लंबीत कार्य।