May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2025। इंस्टा पर रील पोस्ट करने के शौकिन दो युवक रील पोस्ट करने के कुछ ही मिनिटों में तेज गति से सामने आ रही बाइक से टकरा गए। घटना में श्रीडूंगरगढ़ के गांव हेमासर निवासी एक बाइक सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरे को गंभीर घायल अवस्था में लाडनू अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हेमासर निवासी रेंवतराम पुत्र जगदीश मेघवाल व सुंदरलाल पुत्र पूर्णाराम मेघवाल रविवार को अपनी गिरवी रखी बाइक लेने के सीकर के पास किसी गांव में गए थे। यह बाईक लेकर दोनों मेगा हाइवे के रास्ते लौट रहे थे। दोनों ने रास्ते में रील्स बनाई और इंस्टा पर पोस्ट की। तेज गति में लाडनूं के निकट हाइवे पर सामने आ रही एक बाइक से टकरा गए। 21 वर्षीय रेंवतराम की मौके पर ही मौत हो गई और सुदंरलाल गंभीर रूप से घायल है। वहीं सामने भिड़ी बाइक के एक सवार की भी मौत हो गई व एक गंभीर घायल हो गया। हेमासर निवासी सुदंरलाल को लाडनूं अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गांव में सूचना मिलने पर परिजन लाडनूं पहुंच गए है।
तीन रील लगाई चौथी से पहले आ गई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतक युवक माता पिता का लाडला तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। युवक रील बनाने व स्टंट बनाने का शौकिन था। दोनों युवक करीब छह माह पूर्व सीकर के पास किसी गांव में अपनी बाइक पांच हजार में गिरवी रखकर आए थे। रविवार को दोनों दोस्त उसी बाइक को लेने गए थे। दोनों ने रास्ते में एक के बाद एक तीन रील इंस्टा पर पोस्ट की और चौथी रील बनाते हुए दुर्घटना की चपेट में आ गए। लोगों ने बताया कि बाइक ओवर स्पीड में थी, जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव के एक युवा ने बताया कि दो तीन पूर्व भी दोनों युवक सरदारशहर रोड पर श्रीडूंगरगढ़ के निकट ही बाइक से गिरे थे। वहीं गांव में भी रेलवे पुलिया पर रेल ट्रेक बाइक चलाते हुए रील बना रहें थे। दोनों ही घटनाओं के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने रफ्तार कम रखने, स्टंट नहीं करने के लिए समझाईश भी की थी। परंतु रील का शौक जीवन पर भारी पड़ गया। एक की मौत व दूसरे के गंभीर घायल होने से परिजनों के सपने टूट गए है। दोनों युवक श्रमिक कार्य करते थे और घटना के बाद गांव में माहौल गमगीन हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नौजवान रेवंतराम की मौत से परिजनों की उम्मीदें सपने भी टूट गए।