May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव ठुकरियासर में एक पिकअप ने आज फिर कहर ढाया है और दो बालक जीवन के लिए मौत से जंग लड़ रहें है। ग्रामीणों में जबरदस्त रोष है और परिजनों का हाल बेहाल है। ठुकरियासर में रामलाल सांसी के दोहिते दिनेश और विकास 7 वर्षीय व 10 वर्षीय बालक अपनी मामीजी को बस तक चढ़ाने साथ आ गए और तेज गति से आ रही पिकअप ने बच्चों को टक्कर मार दी। बालक गंभीर घायल हो गए है और श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में पहुंचाया गया। यहां से बालकों को बीकानेर रैफर कर दिया गया है। सरपंच अमराराम गांधी और सरस सेना के अध्यक्ष हनुमानसिंह गोदारा सहित ग्रामीण सड़क पर ही विरोध करते हुए प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर ट्रेफिक बढ़ गया है और गांव के भामाशाहों ने यहां बेरिकेटस लगवाएं थे परन्तु पिकअप की स्पीड पर कंट्रोल नहीं हो रही है।