






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2025। क्षेत्र के गांव में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ उसके खेत पड़ोसी दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के दादा ने पुलिस को बताया कि 21 सितंबर 2025 की सुबह करीब 10.30 बजे उसकी पौत्री खेत मे बने बिल्लियों से पशुओं को पानी पिलाने के लिए पानी भर रही थी। उनके खेत पड़ोसी के चार बेटे जो पहले से ही नाबालिग पर बुरी नजर रखते और उसे अश्लील इशारे करते थे। इनमें से दो युवक अपने पशुओं को पानी पिलाने के बहाने से वहां आए और नाबालिग को पकड़ लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। उसके विरोध करने पर मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया। किसी तरह से उसके चिल्लाने पर युवती के माता पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग छुटे। जब पीड़ित थाने आने लगे तो आरोपियों के खेत में से रास्ता आता है तो लाठियां लेकर रास्ता रोक लिया और रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंप दी है।




