May 19, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2023। दहेज दानव ने एक विवाहिता का घर उजाड़ दिया और पीड़िता ने थाने पहुंच कर पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 23 वर्षीय फरजाना पुत्री अब्दुल चुनगर निवासी आडसर बास ने सरदारशहर निवासी अपने पति अजीज, ससुर शौकत पुत्र हुसैन, सास रहीशा, देवर तालीम, देवर सोयब, जेठ सकील चुनगर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 27 जून 2019 में उसका निकाह हुआ और उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया। निकाह के समय से ही आरोपियों ने पांच लाख रूपए व मोटरसाईकिल लाकर देने के लिए परेशान करना प्रारंभ कर दिया। 8 माह पूर्व आरोपियों ने एकराय होकर मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीहर वालों ने समझाईश के प्रयास किए परंतु आरोपी नहीं माने तो आखिर पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलवीरसिंह के सुपुर्द कर दी है।