May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2022। देर रात शराब के नशे में मदहोश दो सगे भाई हाइवे पर उत्पात मचाते हुए पुलिस की गिरफ्त में आ गए। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने गश्त के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सुरेश कुमार ने बताया कि सेसोमू के पास शराब के नशे में हाइवे पर वाहन दौड़ाने के आरोप में 21 वर्षीय विकास पुत्र जगदीश प्रसाद मेघवाल निवासी कालूबास को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं विकास का भाई बृजमोहन दरगाह रोड पर शराब के नशे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशान कर रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर उसे भी गिरफ्तार करते हुए थाने पहुंचाया। आज दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।