May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2020। बुधवार को गांव केऊ की रोही में हिरण का शिकार करने के आरोप में दो भाइयों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव केऊ में हिरण का शिकार किये जाने की सूचना मिली तो विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तस्दीक की। व कार्रवाई करते हुए शिकारी किसनाराम बावरी एवं मंगलाराम बावरी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसी मामले में शुक्रवार को आरोपी किशनाराम व मंगलाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।