May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2026। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने जिले के पुलिस थानों में रिक्त पदों पर सोमवार रात नियुक्तियां जारी की गई है।
जिले के विभिन्न थानों में 62 कार्मिकों को नियुक्तियां दी गई है। जिनमें श्रीडूंगरगढ़ को एक एएसआई व दो कांस्टेबल दिए गए है। हाल ही में हैड कांस्टेबल से परीक्षा पास कर एएसआई बने सेरूणा थाने में सेवारत रहें फतेहसिंह को सीओ ऑफिस श्रीडूंगरगढ़ में नियुक्त किया गया है। वहीं इसी थाने के योगेश कुमार को तथा श्रीडूंगरगढ़ थाने से नवीन कुमार को भी सीओ ऑफिस में नियुक्त किया गया है।
इसी के साथ हैड कांस्टेबल पूनमचंद को श्रीडूंगरगढ़ से सीओ कार्यालय गंगाशहर लगाया गया है। कांस्टेबल सहीराम को सेरूणा थाने से सीओ कार्यालय लूणकरणसर नियुक्त किया गया है।