May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2024। गांव लखासर की बालिकाएं खो-खो खेल में लगातार एक के बाद एक नए सोपान तय कर रही है। गांव की पूजा कंवर पुत्री दिवंगत राजूसिंह देवड़ा और निरमा खिलेरी पुत्र रामलाल खिलेरी का खेलो इंडिया के लिए राष्ट्रीयस्तर पर खेलने के लिए चयन हुआ है। भारतीय खो खो महासंघ द्वारा खेलो इंडिया सीनियर बालिका खो-खो लीग का आयोजन आगामी 19 जनवरी 2024 से 21 जनवरी 2024 तक अटारा, उतर प्रदेश में होगा। निरमा और पूजा का चयन राजस्थान की सीनियर टीम में हुआ है। शिशपाल खिलेरी ने बताया कि इस पर बीकानेर जिला खो खो सचिव अस्कर अली सुलेमानी, सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, उप सरपंच सज्जनसिंह तंवर, शारीरिक शिक्षक रामचंद्र भुकर, महावीर फौजी के मालिक नरपत पुरोहित, कुंभाराम खिलेरी सहित सभी ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने प्रसन्नता जताते हुए शुभकामनाएं दी।
लिखमीसर में क्रिकेट का अभ्यास जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तारादा के राउमावि में बेटियों के क्रिकेट खेल का अभ्यास जारी है। शिक्षक आमप्रकाश भुवांल के निर्देशन में टीम द्वारा प्रेक्टिस के दौरान कड़ी मेहनत की जा रही है। बता देवें गांव की बेटी उर्मिला सुथार का स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम में चयन हुआ है। ग्रामीणों ने बालिकाओं का हौसला बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर गांव की दो बेटियों खेलेगी खेलो इंडिया खेलों में खो-खो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तरादा में प्रेक्टिस में भाग ले रही बेटियां।