May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2023। क्षेत्र के गांव रीड़ी के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है क्योंकि गांव की दो बेटियां अब नेशनल कबड्डी के मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। गांव की मोनिका पुत्री मेघराम छरंग व गुंजन पुत्री मोहनलाल जाखड़ ने राष्ट्रीय स्तर पर सलेक्शन हासिल किया है। कोच श्रवण साहू ने बताया कि 2 जनवरी 2024 से सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय स्तर कबड्डी प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी खेलेगी। दोनों युवतियों के घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल है और ग्रामीण भी उन्हें बधाई दे रहें है।