






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2026। कस्बे आडसरबास में एक व्यक्ति का शव अपने ही घर मे मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के कालूबास निवासी 45 वर्षीय कुलदीप पुगलिया अपने ननिहाल के घर मे अकेला ही रहता था। मृतक अविवाहित था व उसके दो भाई व बाकी का परिवार दिल्ली रहता है। मृतक अपने घर मे चारपाई पर सो रहा था व दो दिन पहले नींद में ही उसकी मृत्यु होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव दो दिनों में फूल गया है व शुक्रवार सुबह बदबू आने पर लोगो को पता चला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई व ड्यूटी ऑफिसर एएसआई देवाराम मौके पर पहुंचे। अंदर से बंद घर के दरवाजे तुड़वा कर अंदर पहुंचे व शव को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए जाने की कार्रवाई की जा रही है।



