May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 13 अगस्त 2020। दुष्कर्म की दो शर्मनाक घटनाएं जिले के लूणकरणसर और नोखा में गुरूवार को हुई। नोखा थानाक्षेत्र में एक युवक ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। बालिका कि पिता मजदूरी करने गया था व उसका भाई भाभी खेत पर कार्य करने गए और घर पर बालिका व उसका छोटा भाई थे। बड़ा भाई घर खाना लेने आया तो घर के बाहर खड़े छोटे भाई से पुछने पर उसने बताया कि घर में अंदर एक लड़का घुसा हुआ है। उसके भाई द्वारा झोपड़े के गेट के धक्का मारा तो अंदर से आरोपी निकल कर भाग गया और उसकी बालिका के गले में रस्सी लटकी थी। भाई ने सारा घटनाक्रम पुलिस को बताया और पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया तथा मामले की जांच सीओ नेमसिंह चौहान कर रहे है।
वहीं लूणकरणसर थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करवाया गया है। प्रार्थिया ने बताया है कि बीकानेर में भाटों के बास में रहने वाले भंवरलाल और कोलासर के रोहित सहित दो अन्य लोगों ने पहले तो धमकाकर कागजों पर हस्ताक्षर करवाए। फिर परिवारवालों को मारने की धमकी देकर बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लूणकरणसर वृत्ताधिकारी गिरधारीलाल ढाका इस मामले की जांच कर रहे हैं।