






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2023। क्षेत्र के गांव सांवतसर में दो परिवार आपस में भिड़ गए एवं दोनो द्वारा परस्पर मामले दर्ज करवाए गए है। पहले मामले में हरिराम विश्नोई ने जयपाल, पीयूष एवं महेन्द्र विश्नोई के खिलाफ अपनी पुत्री की फोटो फेसबुक पर अपलोड कर देने एवं पत्नी के साथ मारपीट करने, छेडछाड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। वहीं दूसरी और पीयूष के पिता भगवानाराम विश्नोई ने हरीराम, उसकी पत्नी मैनादेवी, भाई कैलाश एवं भाई की पत्नी पुष्पादेवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें भगवानाराम ने आरोपियों पर खेत में पशु घुसने की बात को लेकर अपने बेटे पियूष को जबरदस्ती अपने खेत में ले जाकर बंधक बनाने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। सेरूणा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनो परिवादी एक ही परिवार के चाचा ताऊ के परिवार है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच एएसआई चैनदान को दी गई है।



