






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2025। खेत पर मालिकाना हक के लिए दो गुट रात के अंधेरे में ट्रेक्टर व लाठियां लेकर आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में परस्पर मुकदमे दर्ज करवाए है । सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि झंझेऊ निवासी प्रतापमल पुत्र बजरंगलाल ब्राह्मण ने इसी गांव के छैल विरेंद्रसिंह, वीरविक्रमसिंह, कुलदीपसिंह, अभिमानसिंह पुत्र महावीरसिंह, भवानीसिंह उर्फ भानीसिंह पुत्र हड़मानसिंह, नंदूसिंह पुत्र जुगलसिंह, छैलूसिंह, भरतसिंह, पुत्र भैरूंसिंह राजपूत के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 22 जून की रात करीब 10.30 बजे अपने खेत में बिजान करवा रहा था। तभी आरोपी गण हाथ में लोहे के पाईप लाठिया लेकर जबरन खेत में घुसे और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने खेत से भाग जाने की धमकी देते हुए ट्रेक्टर से कुचलने का प्रयास किया। परिवादी अपने साथियों के साथ गांव की ओर भागा तो सभी आरोपियों ने एकराय होकर ट्रेक्टर से पीछा किया व परिवादी के ट्रेक्टर के आगे अपना ट्रेक्टर लगा दिया। आरोपियों ने मारपीट की व जबरन ट्रेक्टर छीन लिया। इसी प्रकरण में झंझेऊ निवासी छैलवीरेंद्र सिंह पुत्र महावीरसिंह राजपूत ने भी सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने प्रताप पुत्र बजरंगलाल व भवानी पुत्र रामुराम ब्राह्मण ने पूनमसिंह पुत्र नारायणसिंह, तेजुसिंह पुत्र सुमेरसिंह, खुमाणसिंह व भागुसिंह पुत्र रतनसिंह राजपूत के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बातया कि गांव झंझेऊ की रोही में उसने अपना खेत लिछुराम पुत्र उतमाराम नायक निवासी बिदासरिया, नोखा को बारानी खेती के लिए दे रखा है। 22 जून की रात परिवादी किसान व अपने साथी नंदूसिंह पुत्र जुगलसिंह, भरतसिंह पुत्र भैरूसिंह राजपूत के साथ खेत में सूड़ कर रहा था। तभी रात करीब 10.30 बजे आरोपी ट्रेक्टरों पर सवार होकर उसके खेत में घुसे और तेज गति में ट्रेक्टर खेत में घुमाने लगे। आरोपी प्रताप ने परिवादी के भाई के ट्रेक्टर पर ट्रेक्टर चढ़ाकर उसका ट्रेक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों ने काश्तकार को जातिसूचक गालियां निकालते हुए खेत छोड़कर भाग जाने की धमकी दी। परिवादी ने बताया कि कुछ देर में एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर परमेश्वर, कुशाल पुत्र गणेशाराम ब्राह्मण, मगनसिंह पुत्र उमगसिंह, स्वरूपसिंह पुत्र मगनसिंह राजपूत व 14-15 अन्य जने हाथों में लाठियां लेकर खेत में घुस आए। प्रताप ने परिवादी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मारकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों के परस्पर मामले दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को दे दी है।



