






बीदासर रोड का रेलवे फाटक आज रात से कल सुबह तक रहेगा बंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर बना रेल फाटक आज रात से कल सुबह तक बंद रहेगा। विभागीय अधिकारी ने बताया कि ट्रेक पर जरूरी मरम्मत कार्य करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ का फाटक संख्या 224 अब 10 नवंबर की रात 9 बजे से 11 नवंबर 2025 की सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान इस रूट से आने जाने वाले सभी यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। सभी पाठक ये खबर पढ़ने के बाद इस सूचना को फाटक पार के सभी गांवो के ग्रामीणों तक भी जरूर पहुंचा देवें।
सड़क सुरक्षा में सक्रिय लखासर टोल कार्मिक, लगा रहें रिफलेक्टर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक के बाद जिले भर में प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है। हाइवे पर स्थित लखासर टोल प्लाजा के कार्मिकों द्वारा दुपहिया व तीपहिया वाहनों को रूकवा कर उनपर रेडियम रिफलेक्टर लगाए जा रहें है। वहीं चार पहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों से अवगत करवाते हुए छपे हुए पत्रक वितरित किए जा रहें है। टोल प्लाजा मैनेजर सुनील सिंह की देखरेख में रूट इंचार्ज अमित नौटियाल, उम्मेद सिंह व धन्नाराम द्वारा अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता के प्रयास किए जा रहें है।







