






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। आस पास की बड़ी खबर पड़ौसी नोखा थाना क्षेत्र से आई है। यहां रविवार सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार में सवार में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक जना घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में एक रायसिंहनगर नगर पालिका अध्यक्ष हरीश कुमार ढाबी है। हादसे का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया।
नोखा सीआई आलोक सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे एक कार भामटसर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में सवार रायसिंहनगर निवासी हरीश कुमार ढाबी, विनोद कुमार और संतोष कुमार घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने हरीश कुमार ढाबी व विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि संतोष कुमार का उपचार चल रहा है। मृतक हरीश कुमार ढाबी रायमसिंह नगर नगर पालिका के अध्यक्ष है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।





