May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में एक सड़क दुर्घटना जयपुर रोड पर हुई है वहीं एक अन्य घटना सरदारशहर रोड पर भी हुई है। सरदारशहर रोड पर गांव जेतासर के निकट एक स्कूटी स्लिप हो गई जिसमें तोलियासर निवासी 55 वर्षीय मदनसिंह पुत्र सुगनसिंह घायल हो गए है। राज सर की सूचना पर आपणो गांव सेवा समिति ने मौके पर पहुंच कर सेवादारों ने घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बीकानेर रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी घटना गांव बिग्गा के निकट हुई है जिसमें एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप सवार अलवर निवासी राजेश चौहान घायल हो गया। घायल को सेवा समिति के सेवादारों ने अस्पताल पहुंचाया व मेडिकल टीम ने उन्हें यहां भर्ती कर ईलाज प्रारंभ कर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा गांव के पास हाइवे पर पलटी पिकअप, एक जना हुआ घायल।