






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2026। 10 और 8 वर्ष के दो मासूम माँ की ममता से सदा के लिए महरूम हो गए है। उनकी माँ ने कीटनाशक के असर से अपनी जान गंवा दी है। क्षेत्र में कीटनाशक के असर से होने मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि ऊपनी निवासी 29 वर्षीय सीता पत्नी राजूराम जाट की मृत्यु हो गई। मृतका के पिता बिग्गाबास रामसरा निवासी मांगीलाल जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पुत्री अपने परिवार के साथ ऊपनी की रोही में अपने परिवार के साथ कृषि कुए पर रहती थी। सोमवार को उसने दिन में खेत में कीटनाशक का स्प्रे किया। रात को उसकी तबीयत बिगड़ गई, उसे अलसुबह उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मामले की जांच थानाधिकारी करेंगे।



