May 21, 2026
IMG-20250420-WA0013

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2025। देर रात करीब 11.34 बजे बीदासर रोड पर स्थित तेजाजी मंदिर के पास दो बाइकें आमने सामने टकरा गई। दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। रेलवे स्टेशन निवासी 32 वर्षीय कल्याणसिंह पुत्र भगवान सिंह तथा आडसर बास निवासी विशाल पुत्र पवन माली घायल हो गए। डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस के सेवादार मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मेडिकल टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया व दोनों को बीकानेर रैफर कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची व मौका मुआयना किया। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को थाने पहुंचा कर रास्ता सुचारू करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात हुआ हादसा, दो बाइकें भिड़ी, दो जने हुए गम्भीर घायल।