May 21, 2026
IMG-20250215-WA0130

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2025। हाइवे पर स्थित महाविद्यालय के निकट दो मोटरसाइकिलें आमने सामने टकरा गई। दोनों के सवार घायल हो गए। बीदासर निवासी 35 वर्षीय रामजी पुत्र संतराम माली गम्भीर रूप से घायल हुआ जिसे बीकानेर रेफर कर दिया है। वहीं बाना निवासी 18 वर्षीय अमित पुत्र जगदीश बाना भी घायल हुआ है। दोनों को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस में सेवादारों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है व जानकार अस्पताल पहुंच गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक घायल को किया रेफर, दूसरे का इलाज जारी।