May 20, 2026
go

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 17 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ से धोलिया रोड पर मंगलवार को एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक सवार बाप बेटा गंभीर घायल हो गए जिन्हें बीकानेर रैफर किया गया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि आडसर बास निवासी कैलाश पुत्र शुभकरण ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके चाचा मदनलाल और इनका पुत्र महेश धोलिया रोड स्थित अपने खेत से दोपहर को वापिस घर की तरफ आ रहे थे। तभी लापरवाही से पिकअप चलाते हुए चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पिकअप ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच हेड कॉन्स्टेबल सेवाराम को सौंपी है।