May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रेल 2023। जिले भर के सभी थानों में दर्ज विभिन्न प्रकार के मुकदमे पढ़े एक साथ एक नजर में।
एकराय होकर दुकानदार को पीटा, लगाई दुकान में आग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में बाबूलाल पुत्र मालाराम जाट निवासी उत्तमामदेसर ने इसी गांव के धनराज गिरी पुत्र रामगिरी, मनोज पुत्र गोरधनराम लुहार व अन्य तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 2 अप्रेल को रात 10 बजे आरोप एकराय होकर आए व मारपीट करते हुए मेरी दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भागीरथराम को दी गई है।
टेंट का सामान किया चोरी, तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाना में किशनलाल मोदी पुत्र जगन्नाथ जाति मोदी निवासी लक्ष्मीनाथ की घाटी ने शिकायत दर्ज करवा पुलिस को बताया कि निर्मल पुत्र मनोहर लाल माली, किशन भादाणी, साकीब ने उसके एक साल से बंद पङे मकान में से पिछले दो माह से रखे टेंट के सामान में से टोपीये, भट्टीयां, कङाई, खुमचा व अन्य सामान चोरी करके ले गए। मामले की जांच हैड कांस्टेबल वासुदेव करेंगे।
रिटायर्ड कृषि अधिकारी बनकर की चार सौ बीसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में ही मुकेश अग्रवाल पुत्र शिवप्रकाश अग्रवाल निवासी गोपेश्वर बस्ती ने बाज सिंह सिद्धु के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी ने स्वयं को कृषि विभाग से रिटायर्ड अधिकारी बताकर उसे कांट्रेक्ट फार्मिंग में इन्वेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया। उससे इन्वेस्ट करवा कर बचत पर 10 प्रतिशत हिस्सा उसका बताया। आरोपी ने नकली दस्तावेज तैयार कर हिस्सा की राशि ऐंठ ली और हिस्सा रूपए देने से मना कर दिया। मामले की जांच थानाधिकारी करेंगे।
ने बताया की बाज सिह सिद्धू ने अपने आप को कृषि विभाग से रिटायर्ड अधिकारी बताया ,तथा ऊसको कांट्रेक्ट फार्मिंग में इन्वेस्ट के लिए प्रोत्साहित किया तथा उससे फार्मिंग इन्वेस्ट कराया , जिसमे उस की बचत पर 10% हिस्सा था ,आरोप लगते हुये बताया की आरोपी ने धोखाधड़ी व नकली दस्तावेज तेयार कर ,उसके हिस्से की राशी ऐंठ ली ,और उस से कुछ रूपये भी ले गया ,
दुकान के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाना क्षेत्र में मोटरसाईकल को अज्ञात चोर ने चोरी कर ली और पीड़ित ने मामला थाने में दर्ज करवा मोटरसाईकिल बरामद करवाने की मांग की है। 22 वर्षीय विजय पुत्र मिठुलाल खत्री निवासी मुक्ताप्रसाद नगर ने बताया कि उसकी मोटरसाईकिल 27 मार्च को रात 12 बजे कीर्ति स्तम्भ के पास दुकान पर खड़ी थी जो चोर ले गया। मामला की जांच हैड कांस्टेबल मनोहरसिंह करेंगे।
ट्रेक्टर बेच कर ट्रेक्टर व रूपए दोनों हड़प लिए, पीड़ित ने दर्ज करवाया 420 का मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इसी सदर थाने में जितेन्द्र सिंह पुत्र मन्नोहर सिंह निवासी सुभाषपुरा ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि सुल्तान व जयमल पूत्र हरजीराम बिश्नोई निवासी रंजीतपुरा, कोलायत ने उसे ट्रेक्टर व स्प्रे ढोल बेचने की बात कर रूपए ले लिए। आरोपियों ने रुपए हड़प लिए और ट्रेक्टर भी नहीं दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल श्रवणसिंह को दी है।
दो भैंस हुई चोरी, पीड़ित ने दर्ज करवाया मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाना क्षेत्र के गांव जेतपुर निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र रेंवतराम मेघवाल 1 अप्रेल की रात को उसके घर से अज्ञात चोरों द्वारा दो भैंस चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। जांच एएसआई अनुपसिंह को दी गई है।
बैंक के पास से मोटरसाइकिल चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना में 40 वर्षीय राजकुमार पुत्र किशनलाल संचेती ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि एयू बैंक के पास से अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई नथाराम को दे दी है।
पिकअप की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाना में सीताराम पुत्र रामकिशन जाट निवासी पलाना ने पिकअप नम्बर आरजे 07 जीसी3757 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरा भाई मदनलाल मोटरसाईकिल पर गांव से खेत जा रहा था। 1 अप्रेल को पलाना बस स्टैण्ड से रेलवे लाईन के बीच रास्ते में करबी साढें आठ व नौ बजे के बीच एक पिकअप चालक ने गफलत व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे मदनलाल की दौराने ईलाज मौत हो गई है।
सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में 33 वर्षीय मामराज पुत्र फकीराराम नायक ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरा भाई मोटरसाईकिल से चक 01 आरजेडी से 507 हैड की ओर जा रहा था। अज्ञात वाहन ने तेज गति से मेरे भाई को टक्कर मार कर भाग गया। हमें सूचना मिलने पर हम तुरंत घायलावस्था में उसे सीएचसी छतरगढ़ लाए जहां दौराने ईलाज उसकी मौत हो गई।