






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2025। शुक्रवार को क्षेत्र में दो राजकीय आदेश आए एवं इन आदेशों में लंबे समय से उठ रही मांगों को पूरा करने से ग्रामीण अपने नेताओं का आभार जताने में जुट गए है। पढ़ें ग्रामीणों के आभार जताने की खबरें गांव ऊपनी एवं कोटासर से।
ऊपनी में स्वीकृत हुआ तीसरा जीएसएस, अब किसानों को मिलेगें पूरे वोल्टेज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2025। क्षेत्र के गांव ऊपनी में लगभग हर खेत में टयुबवैल है एवं इस कारण यहां बिजली की खपत भी खूब है। यहां पहले से दो 33केवी जीएसएस संचालीत थे एवं किसानों को लगातार कम वोल्टेज, बार बार ट्रिपिंग की समस्याएं आती थी। ऐसे में अब यहां एक और ऊपनी तृतीय 33केवी जीएसएस स्वीकृत कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नए जीएसएस में करीब 60 कृषि कुंओं को जोड़ा जा सकेगा एवं इस कारण किसानों को वोल्टेज में राहत मिलेगी। ऊपनी प्रथम में जहां पांच-पांच केवीए के दो बड़े पॉवर ट्रांसफारमर है एवं प्रथम पर 270 कुंए जुड़े हुए है वहीं ऊपनी द्वितीय में तीन केवीए का एक पॉवर ट्रांसफारमर है, जिस पर 60 कुंए जुड़े हुए है। अब स्वीकृत हुए तीसरे जीएसएस में भी तीन केवीए का पॉवर ट्रांसफारमर लगेगा एवं 270 कुंओं में से ही 60 कुंए इस पर शिफ्ट कर दिए जाएगें। ऐसे में प्रथम जीएसएस पर जुड़े रहने वाले 210 कुंओं को एवं तीसरे जीएसएस जीएसएस पर शिफ्ट होने वाले 60 कुंओं को वोल्टेज, ट्रिपिंग आदि समस्याओं से निजात मिल सकेगी। ग्रामीण रत्तीराम गोदारा, लक्ष्मीनारायण गोदारा, भंवरलाल गोदारा, रूपाराम, अखाराम, पुराराम मेघवाल, हडमान शर्मा, मंगलाराम, मालाराम तर्ड, मोतीनाथ आदि ने इस स्वीकृति के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्य सरकार के बिजली मंत्री हीरालाल नागर एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए खुशियां मनाई है। लंबे समय से लंबित इस जीएसएस की मांग पूरो होने पर खुशियां मनाते हुए ग्रामीणों ने ऊपनी द्वितीय एवं अब स्वीकृत हुए ऊपनी तृतीय जीएसएस पर पॉवर ट्रांसफारमर भी बड़ा रखवाने की मांग भी उठाई है।
कोटासर पंचायत मुख्यालय बनाने पर जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2025। ग्राम पंचायतों के नवगठन के दौरान क्षेत्र के गांव कोटासर को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने पर ग्रामीणों में खुशियां छा गई है। ग्रामीणों ने इस संबध में आपस में एक दूसरे को बधाई दी एवं विधायक ताराचदं सारस्वत का आभार जताया। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अगरसिंह कोटासर ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय बनने से गांव में विकास की नई गति शुरू होगी एवं पंचायत भवन, चिकित्सा केन्द्र, उमावि जैसी पंचायत स्तरीय राजकीय सेवाएं गांव में ही ग्रामीणों को मिल सकेगी।



