August 29, 2026
ghjghj

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2021। शराब के नशे में आपस मे झगड़ते दो पड़ोसियों को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने हवालात की हवा खिला दी है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव रिड़ी में 21 वर्षीय पप्पूराम भार्गव शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था और उसका पड़ोसी 42 वर्षीय डूंगरराम भार्गव भी उसके साथ झगड़े पर उतारू था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनो जने ओर उग्र हो गए तो हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार ने दोनो जनों को शांतिभंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया।