May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस व सेरूणा पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाइयां करते हुए एक बुजुर्ग सहित दो जनों को गिरफ्तार किया और दो मामले दर्ज किए गए।

सेरूणा पुलिस के एएसआई महेंद्र सिंह ने शेरूणा से देराजसर रोड पर शेरूणा की रोही में अवैध शराब बेचने के आरोप में हेतुराम निवासी शेरूणा को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी से 42 पव्वे शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को दी है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एएसआई राजकुमार ने रीड़ी रोही में स्थित पेट्रोल पंप के पास अवैध शराब बेचने के आरोप में 81 वर्षीय केशर खां निवासी रीड़ी को पकड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंप दी है।