






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2025। बीदासर रोड पर तेजा मंदिर के सामने 8 अप्रैल को एक हरियाणा नबंर की ब्लैक स्कोर्पियो ने दो बाइकों को टक्कर मारी जिसमें तीन जने घायल हुए। कस्बे के बिग्गाबास निवासी कैलाश पुत्र जयप्रकाश सोनी ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 8 अप्रैल की सुबह करीब 10.45 बजे उसके अंकल अशोक कुमार व उसका पुत्र मधुसुदन मोटरसाईकिल पर रेलवे स्टेशन जा रहें थे। तभी सामने से आ रही एक स्कोर्पियो सामने से रोंग साईड आकर तेज गति से तेजा मंदिर के पास बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। परिवादी ने बताया कि उसके अंकल व बेटे का ईलाज बीकानेर में निजी अस्पताल में करवाया था। 15 अप्रैल को दोनों को एक-एक ऑपरेशन के बाद डिस्चार्ज किया गया। गुरूवार शाम को परिवादी ने थाने पहुंच शिकायत दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।



