August 30, 2026
WhatsApp Image 2025-03-29 at 8.20.58 PM

कालू रोड पर एक बाइक सवार घायल

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार शाम को एक बाइक सवार कालू रोड पर बाइक आगे चल रहें थ्रेसर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार होने से गिर गया। आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस ने मौके पर पहुंच कर घायल लूणकरणसर निवासी 22 वर्षीय दिलीप पुत्र मुन्नीराम हाल जैतासर डेयरी में कार्यरत को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीबीएम के लिए रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी धर्मास के बीच सड़क पर आगे खड़ी पिकअप में टकराने से एक बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार 30 वर्षीय गंगाराम पुत्र पीराराम निवासी बिग्गाबास रामसरा घायल हो गया। घायल को एक निजी कार में लेकर आ रहें थे तभी गांव बाना के पास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस ने पहुंच कर उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया। गंगाराम राजस्थान पुलिस का जवान है व बीकानेर में तैनात है। सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक अस्पताल पहुंचे व जवान की खैरियत पूछी है।