May 21, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2025। गोली खा लेंगे पर ट्रोमा सेंटर का हक लेकर रहेंगे। ये ऐलान करते हुए पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने जोरदार आक्रोश जताया। महिया ने कहा कि इस राज की विफलता है कि एक मानवता के मंदिर का निर्माण करवाने के बजाय रूकवाया है। महिया ने कहा कि यहां केवल जनता के हित के मुद्दे की बात है। इसमें जनता जुड़कर अपनी मांग को बुलंद करें। ये ललकार महिया ने ललकार रैली में कहा। ललकार रैली शाम 5 बजे आगामी संघर्ष के संकल्प के साथ पूर्ण हुई। पूर्व विधायक धोद पेमाराम ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनहित की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि खाद बीज से लेकर बिजली पानी और ट्रोमा हर मोर्चे पर ये सरकार विफल है। पेमाराम ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ जनता संघर्ष को गति देकर अपना हक मांगे। एसएफआई प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने ट्रोमा की मांग के लिए प्रदेश भर के संगठन सदस्यों को एकत्र कर लिए जाने की बात कही। दिनभर प्रदर्शन जारी रहा और शाम करीब 5 बजे ललकार रैली के पूर्ण होने की घोषणा करते हुए पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने मंगलवार को जिला कलेक्टर से प्रतनिधि मंडल के मिलने की बात कहते हुए अगली रणनीति की घोषणा शीघ्र करने की बात कही।
दो बार हुई पुलिस से नोकझोंक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस बीच दो बार पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक भी हुई। सभा के प्रारंभ होने के साथ ही उपखंड अधिकारी कार्यालय के मुख्य दरवाजे के आगे दरी नहीं लगाने व आवागमन बाधित नहीं करने की बात पर पुलिस ने कही, इस पर धरनार्थियों ने दरी नहीं हटाने व रास्ता छोड़ देने की बात कही। यहां तुरंत मौके पर सीआई जितेंद्र स्वामी दल बल के साथ पहुंचे व समझाईश कर मामला सुलझाया। पूर्व विधायक ने बताया कि धरना शुरू होने पर जब लोग आने लगे तो बड़ी संख्या में पुलिस जवान टैंट में खड़े हो गए, जिससे लोगों को बैठने की जगह नहीं मिल पाई। इस पर गिरधारीलाल महिया गेट के सामने बैठ गए व जवानों को टैंट खाली करने के लिए कहा। इस पर सीआई चौथमल ने पुलिस जवानों को टैंट से हटाकर बाहर तैनात करवाया।
दो बार हुई वार्ता, दोनों विफल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरनार्थियों व प्रशासन के बीच दो विफल वार्ताएं हुई। प्रशासन की ओर से वार्ता में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार कुलदीप मीणा, सीओ निकेत पारीक, सीआई जितेंद्र कुमार स्वामी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजीव सोनी, पीएमओ डॉ एसके बिहाणी, सेरूणा सीआई पवन शर्मा शामिल हुए। वहीं धरनार्थियों की ओर से एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य, अशोक शर्मा, मुखराम गोदारा, नत्थूनाथ मंडा, डॉ विवेक माचरा, भंवरलाल प्रजापत, सोनिया राजपुरोहित, हरिप्रसाद सिखवाल, रामकिशन गावड़िया, राजाराम गोदारा, राजेंद्र स्वामी, सीताराम सिहाग, रामनिवास बाना, विवेक लावा शामिल हुए।
इन्होंने किया सभा को संबोधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभा को स्थानीय नेताओं सहित बाहर से आए अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया व ट्रोमा संघर्ष में पूरा साथ देने का वादा भी किया। सभा में एसके कला कॉलेज, सीकर के राजू बिजारणियां, खेत मजदूर यूनियन प्रदेश सचिव रामरतन बगड़िया, सीपीआईएम के जिला सचिव सुदंर बेनीवाल, किसान नेता लूणकरणसर लालचंद भादू, एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य, मगनाराम केड़ली, डॉ विवेक माचारा, अनिल बारूपाल बीकानेर, पूर्व माकपा सचिव अशोक शर्मा, राजेंद्र जाखड़, नत्थूनाथ मंडा, मुकेश ज्याणी, मुखराम गोदारा, रामकिशन तरड, रघुवीरसिंह सिघानियां, हरि सिखवाल, अमरगिरी, मामराज गोदारा, भंवरलाल प्रजापत, रामरतन बगड़िया, गोपी पूनियां, बीरबल पूनियां, कमल बापेऊ, प्रकाश गांधी, बीरबल लोढेरा, एडवोकेट राजीव आत्रेय, शेखर रेगर, विवेक लावा, राकेश भुंवाल, कन्हैया चौधरी, देवराज हुड्डा सीकर, ने सभा को संबोधित करते हुए ट्रोमा की मांग को बुलंद किया।
कन्हैया के साथ आंखे नम हुई धरनार्थियों की..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा निवासी एसएफआई के छात्र नेता कन्हैया चौधरी ने गत वर्ष सड़क हादसे में अपने माता पिता को खो देने की बात बताते हुए सरकार से ट्रोमा की मांग की। कन्हैया ने बताया कि ईलाज की कमी के कारण दम तोड़ रहें लोगों के घरों में जाकर पूछा जाए कि ट्रोमा का दर्द क्या है तो संभवत लोग इसे समझ पाएंगे, कि हम किस पीड़ा से गुजर रहें है। इस पर उपस्थित जनसमूह ने हाथ उठाकर ट्रोमा निर्माण के लिए अपना समर्थन दिया।
बुजुर्गों ने दिया हौसला तो युवा जोश ने जमकर की नारेबाजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरना स्थल की सभा से प्रदर्शनकारी रैली के रूप में निकले और घुमचक्कर तक निकाली गई। रैली में वरिष्ठ नेताओं ने हौसला दिया और युवा जोश ने जमकर नारेबाजी की। सभी ने ट्रोमा को एक जनांदोलन बनाने का निर्णय लेते हुए, सरकार से इसे शीघ्र ट्रोमा निर्माण करवाने की मांग की।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभा के बाद निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टैंट में खड़े पुलिसकर्मियों को देखकर भड़के पूर्व विधायक महिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभा शुरू होते ही धरनार्थियों व प्रदर्शन कारियों के बीच नोकझोंक हुई, जिसमें सीआई तुंरन्त मौके पर पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन और संघर्ष समिति के बीच दो बार वार्ता हुई, दोनों विफल रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दूसरी बार नोक झोंक होने पर महिया बैठे रास्ते पर।