May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-11 at 19.36.35

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2026। दो बहनों को दहेज की मांग करते हुए ससुराल वालों ने एक डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ घर से निकाल दिया। समझाईश करने गए परिजनों से भी बदसलूकी करते हुए बिना दहेज घर बसाने से इंकार कर दिया तो पीड़ित दोनों बहनों ने थाने पहुंच कर दो अलग अलग मामले दर्ज करवाते हुए पति व सास के खिलाफ आरोप लगाए है।
जाखासर निवासी रामलाल मेघवाल की पुत्री कुंता उर्फ बबीता ने हेमासर निवासी अपने पति मांगीलाल पुत्र पोकरराम, देवर प्रेमाराम, सास गौरादेवी, के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका व उसकी बहन सुमन का विवाह उसके देवर प्रेमाराम से 25 जून 2023 में हुआ। उसके पिता ने दहेज में अपनी हैसियत से बढ़कर सामान व नगदी परंतु जब वह पहली बार ससुराल गई तभी आरोपियों ने मोटरसाइकिल और बाटका अच्छा नहीं देने के ताने देने लगे। उसे एक पुत्री संतान हुई। आरोपियों ने करीब तीन माह पहले 15 दिन पहले ही ससुराल आई छोटी बहन को भी उसके व उसकी मासूम बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। उसके भाई पिता व अन्य मौजिज लोग पंचायती करने गए तो आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए दोनों बहनों को ही रखने से इंकार कर दिया। यही आरोप तीनों आरोपियों पर लगाते हुए सुमन ने भी मामला दर्जक रवाया है। पुलिस ने दो मामले दर्ज कर दोनों की जांच एसआई रतनलाल को दी है।