May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। जमीन के झगड़े में ना केवल परिवार टूट गया बल्कि कई आपसी मुकदमें होने से किसान परिवार अपराधी बन गया है। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में गत 13 जुलाई को अपने ही पिता को पीटने वाले दो बेटों को बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि लिखमादेसर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग मेघनाथ ने अपने ही पुत्र स्वरूपनाथ एवं भागीरथनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। अनुसंधान अधिकारी एएसआई रामनिवास मीणा ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को बीकानेर जेल भेज दिया गया है। इस जमीनी झगड़े में गिरफ्तार हुए आरोपी भागीरथ नाथ के खिलाफ 9 मुकदमें और स्वरूपनाथ के खिलाफ 4 मुकदमें दर्ज हो चुके है।