






थाना परिसर होगा हरा भरा, लगेगें 101 पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थाना परिसर में युवा जवानों ने गत दो वर्षों में विभिन्न वृक्षों के पौधे लगाए व उनका पालन भी किया। बुधवार को बरसात के बाद जवान 101 पौधे लेकर पहुंचे और पूरे परिसर को हरा भरा करने का संकल्प लिया। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने पौधारोपण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करते हुए पौधा लगाया व जवानों की इस पहल की सराहना की। इस दौरान एएसआई ग्यारसीलाल मीणा, हेड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र, पुनीत कुमार, विद्याधर, रविंद्र फौजी सहित पूरी टीम शामिल रही। परिसर में 30 पौधे लगा दिए गए व शेष गुरूवार व शुक्रवार को लगाए जाएगें।

युवाओं ने बचाए नील गाय के प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर में जागरूक युवाओं ने बुधवार को नीलगाय के प्राण बचाए। युवाओं ने घायल नीलगाय को पकड़ कर उसके लहूलुहान पैर का ईलाज करवाया। युवा विकास समिति के अध्यक्ष बीरबलराम सियाग व कालूराम मिस्त्री ने बताया कि यहां पशु चिकित्सक भवानीसिंह राठौड़ व देवदास कामड़, लिछमणराम लूहार, सोनियासर गोदारन बास के लोगों के सहयोग से नीलगाय को रेस्क्यू कर ईलाज किया गया। उसके बाद युवा सदस्यों ने नीलगाय को वन विभाग की टीम को सौंपा।




